• पालिका परिषद में भी आयोजित हुआ समारोह
  • पालिकाध्यक्ष ने किया 20 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण
  • क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नानक चंद्र त्रिपाठी
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में आयोजित किया गया। जहाँ पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने ध्वजारोहण किया और आजादी के वीर सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
लोगों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर नगर के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। नगर को प्रदेश की आदर्श नगर पालिका घोषित होने तक मैं नगर में विकास की गति को रुकने नहीं दूँगा बल्कि दोगुने जोश से विकास को गति प्रदान करता रहूंगा। श्री साहू ने कहा कि इस नगर का इतना विकास होने के बाद भी तमाम ऐसे कार्य है जो हमारे नगर में अभी तक नहीं हुए है। ऐसे कार्य हमारी प्राथमिकता में है। उचित जगह और धन उपलब्ध होते ही इन योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर कृष्ण गोपाल जायसवाल, सुहेल लारी, आशा साहू व अन्य सभासदों एवं गणमान्य लोगों ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता का महत्व बताया। इस मौके पर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ ही बड़ी संख्या में सभासद, गणमान्य जन तथा नगरवासी उपस्थित रहे। इसके पश्चात पालिकाध्यक्ष ने करीब 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित मोहल्ला ग़जराजगंज व मुंगरडीह में डीलक्स शौचालय तथा मुहल्ला गुड़हाई में निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया।
इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर थाना परिसर व पंवारा थाना परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने ध्जारोहण किया। द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कॉलेज में संस्थापक चन्द्र कांत द्विवेदी, सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त, प्राथमिक विद्यालय रामनगर में न्याय पंचायत समन्वयक हंसराज सिंह ने ध्जारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय सट्वा, गौरैयाडीह में भी ध्जारोहण किया गया। गुरुकुल स्कूल में प्रबंधक विस्वंभर दुबे ने ध्वजारोण किया।
इसी कड़ी में सार्वजनिक इंटर व पीजी कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में सुजानगंज के सरायभोगी में केडी वीएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील कुमार मिश्र ने ध्जारोहण किया। उपर्युक्त स्कूलों में बच्चो द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जो खासा सराहनीय रहे। साधू महराज विद्यालय में प्रबंधक पंडित भागवत प्रसाद त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों और अनेक निजी संस्थानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर उनके प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।



DOWNLOAD APP