जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति राजाराम यादव के जन्मदिन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र रहे युवा कवि विशाल चौबे अज्ञात ने कुलपति द्वारा किये गए विकास कार्यों एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित स्वरचित एक कविता उनके चित्र सहित उपहार स्वरूप देकर कुलपति राजाराम यादव को भेंट किया।

विशाल अज्ञात ने कहा कि विश्वविद्यालय का छात्र रहने के दौरान बहुत सी कठिनाइयों पर अपने सीनियर छात्र नितिन कुमार सहित अन्य छात्रों को अनशन प्रदर्शन करते देखता रहता था। जब स्वयं सीनियर बनने का मौका मिला तो वही सारी समस्याएं पुनः सामने आने लगी लेकिन जब से विश्वविद्यालय में राजा राम यादव का कार्यकाल देखा, हृदय बेहद प्रसन्न रहता है। अब विश्वविद्यालय अपनी लगभग लगभग सारी समस्याओं से उबर चूका है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ख्याति खेल से लगायत शिक्षा तक चहुंओर फ़ैल रही है। विश्वविद्यालय की शिथिल गति में आकस्मिक परिवर्तन कुलपति के कठिन परिश्रम का परिणाम है।
नितिन कुमार ने कहा कि आज का विश्वविद्यालय देखकर गर्व होता है। विश्वविद्यालय आज अपने मनचाहे शिखर पर है। इसका पूरा श्रेय कुलपति को ही जाता है। इस मौके पर वित्त अधिकारी धिकारी एमके सिंह, रजिस्ट्रार सुजीत जायसवाल, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP