जौनपुर। नगर के मुरादगंज में स्थित सन्त राम सुभीख प्रजापति धर्मशाला में समाज सुधारक राम सुभीख प्रजापति की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति रहे जिन्होंने श्री प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
तत्पश्चात् कहा कि राम सुभीख जी ने कुम्हार जातियों को टूटने से बचाया है। वह उन लोगों से नाराज रहते थे जो कुम्हार जाति के होकर अन्य जाति के शीर्षक का प्रयोग करते थे। उनका विरोध करते हुये उनसे प्रजापति लिखवाने का कार्य भी करते थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लल्लन प्रजापति, भागीदारी आन्दोलन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति रहे। इस दौरान लल्लन प्रजापति ने कहा कि राम सुभीख जी की जयंती प्रत्येक वर्ष मनायी जायेगी।
जौनपुर नगर के मुरादगंज में समाज सुधारक की जयंती मनाते प्रजापति समाज के लोग।
मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि श्री प्रजापति ने अपना पूरा जीवन प्रजापति समाज के हित के लिये बिताया है। शिवशंकर प्रजापति ने श्री प्रजापति को नमन करते हुये कहा कि वह हमेशा जयंती मनायेंगे। अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि श्री प्रजापति एकता के प्रतीक थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. आरके चित्रवंशी व संचालन संजय प्रजापति ने किया। इस दौरान डा. माधुरी देवी चित्रवंशी व डा. आरके चित्रवंशी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जहां सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया। अन्त में भागीदारी आन्दोलन मंच के प्रदेश सचिव व अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश महासचिव महेन्द्र प्रजापति ने बतौर कार्यक्रम आयोजक सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के उपरान्त शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल लोगों का भागीदारी आन्दोलन मंच के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने ने जोरदार स्वागत किया। संचालन अखिल भारतीय कुम्भकार समाज के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर डा. साहब लाल यादव, पत्रकार लाल बहादुर यादव, छोटे लाल, महेन्द्र प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, राजेश प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, चांदनी प्रजापति, इन्द्रावती प्रजाति, नगीना प्रजापति, सविता प्रजापति, संगीता प्रजापति, सोनम प्रजापति, सोनामिका प्रजापति, अनन्या प्रजापति, शंकर प्रजापति, अनिल प्रजापति, बाबू राम प्रजापति, राज बिन्दे प्रजापति, राहुल प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP