जौनपुर। सरायममरेज थाना के जंघई चौकी अन्तर्गत पिलखिनी गांव में अलाव की आग से पांच छप्पर में आग लग गयी। जिसमें तीन भैंस बुरी तरह झुलस गयी।
पिलखिनी गांव में राम निहोर के तीन छप्पर में गुरूवार की रात करीब 11 बजे अलाव से आग लग गयी। देखते देखते सीताराम के दो छप्पर में भी आग लग गयी। आग लगने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पर लोग जब तक बुझा पाते तब तक पुरा छप्पर जलकर राख हो गया जिसमें तीन भैंस भी बुरी तरह झुलस गयी।
आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।




DOWNLOAD APP