जौनपुर। नईगंज स्थित संगम हास्पिटल में संजय यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को युवा यादव महासभा जौनपुर की ओर से देश की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया गया।
जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को भारत में पहला बालिका महाविद्यालय स्थापित करने एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है। इस मौके पर लोगों ने देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की।
इस मौके पर जवाहरलाल यादव, विशाल यादव, धर्मेंद्र, गुड्डू यादव, मकर ध्वज, अमन यादव आदि मौजूद थे।




DOWNLOAD APP