सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। एक तरफ जहां किसान इतनी लागत लगाकर फसलों को तैयार कर रहे हैं। वहीं आवारा पशु सब बर्बाद कर दे रहे हैं। किसान संतोष सिंह बाकी का कहना है कि अब फसल पैदा करना बहुत ही मुश्किल हो गया। सरकार किसानों के इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है।

वहीं सुशील उपाध्याय शाहपुर का कहना है कि आवारा पशुओं की संख्या रोज बढ़ती जा रही है और वे फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दे रहे हैं। सरकार की मंशा है कि किसानों की आय दुगना हो लेकिन सब फेल हो जा रहा है।
प्रगतिशील किसान प्रमोद मौर्या का कहना है कि वे सब्जी, सरसों, गेहूं की फसल तेजी से नुकसान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग किया है कि इसका उपाय किया जाए नहीं तो किसान अन्न के लिए तरस जाएंगे। आवारा पशुओं की वजह से किसानों के माथे पर चिंन्ता की लकीर बन गयी है।




DOWNLOAD APP