जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के क्रम में बीती रात दर्जनों जरूरतमंदों को ठण्ड से राहत पहुंचाने के लिये कम्बल व रजाई वितरित किया गया।

ओलन्दगंज, सद्भावना पुल, शाही पुल, कोतवाली, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित आस-पास के अलावा बगल के मलिन बस्ती में रात भर टहल करके जायसवाल समाज के लोगों ने जरूरतमंदों को कम्बल व रजाई पहनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे सर्वोत्तम सेवा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, धु्रव जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, राम आसरे जायसवाल, केके जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संजय कुमार, रोहन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में दिलीप जायसवाल ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP