• देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पूजा को गिरफ्तार किया जायः इन्द्रभुवन
  जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उनका पुतला फूंका गया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक ने कांग्रेस के शीर्ष नेत्री प्रियंका गांधी के प्रति अशोभनीय टिप्पणी किया है।
भाजपाई सहित नेतृत्वकर्ता अब हताश होकर समाज में वैमनस्यता एवं भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं। अलीगढ़ काण्ड की निंदा करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू महासभा की पूजा पाण्डेय ने भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। गांधी एवं उनके विचार किसी की गोली से नहीं मर सकते हैं। नाथू राम जैसे हत्यारे मूर्ति पूजा एवं जिन्दाबाद कहने से जीवंत नहीं हो सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान पर देशद्रोह के आरोप में पूजा पाण्डेय को गिरफ्तार करने की मांग किया है।
इस अवसर पर नियाज ताहिर, देवानन्द मिश्र, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, मेवा लाल पुष्कर, द्वारिका राव, दयासागर राय, शीतला पाण्डेय, गौरव सिंह, निसार इलाही, डा. महारूद्र सिंह, सतीश चन्द्र, डा. राकेश उपाध्याय, राजकुमार निषाद, शैलेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, सतीश चन्द्र यादव, दिनेश पुष्कर, मो. ताहिर, सौरभ सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






DOWNLOAD APP