• प्रमुख सचिव ने किया कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा

  जौनपुर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास डा. सुधीर एम बोबड़े ने मछलीशहर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
  बैठक में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में जघन्य अपराधों, महिला अपराध, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के विरुद्व अपराध, यातायात व्यवस्था एवं नियमों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रयागराज में प्रारंभ हो रहे कुंभ मेला को देखते हुए जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्रमुख सचिव ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
  प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाएं। विकास निर्माण कार्यों का भी अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण स्वयं करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार निराश्रित छुट्टा जानवरों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर स्थल का चयन कर अस्थाई गो आश्रय बनवाए जाएं।
  उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा किया। उन्होंने 102, 108 एंबुलेंस सेवाओं के उपयोग की समीक्षा की और सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक काल अटेंड कराई जाए और जरूरतमंदों को इन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
इसके अलावा प्रमुख सचिव ने वाणिज्यकर, स्टांप, राजस्व, विकास विभाग, लोक निर्माण, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यागंजन सशक्तकरण महिला कल्याण ग्राम विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, बेसिक शिक्षा आदि विभागों की समीक्षा की।
  इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी वि.रा. आरपी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रामआसरे सिंह, डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, डीएसटीओ रामदरश यादव, बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह, डीपीओ संतोष सोनी आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP