जौनपुर। जिले के जफराबाद कस्बे के नाव घाट पुल के पास शुक्रवार को बाजार से घर जा रही महिलाओं पर फब्तियां कसने पर युवक की लोगों ने जमकर दैहिक समीक्षा किया।

इमलो गॉव की चार महिलाएं कस्बे से खरीददारी करके लौट रही थी। उक्त पुल के पास एक बाइक सवार युवक उन पर फब्तियां कसने लगा। पहले तो महिलाओं ने ध्यान नहीं दिया। परन्तु युवक की लगातार हरकत देखकर एक महिला ने पुल से घर जा रहे एक परिचित को रोक कर सारी बात बतायी। उसने तत्काल बाइक सवार युवक को रोककर उसकी पिटाई शुरू कर दिया। मामला जानते ही अन्य लोगों ने भी उसको धुना।





DOWNLOAD APP