जौनपुर: महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गांव के मनबढ़ युवक पर छेड़छाड़ करने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।
गांव निवासी मुमताज फात्मा पत्नी जीशान जफर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शनिवार की दोपहर वह दवा लेने के लिए इमरानगंज बाजार आई थी। जहां मनबढ़ युवक द्वारा बाजार के समीप उसके अहाते में बंद ताला तोड़ते देखकर महिला ने विरोध किया तो युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया।
महिला के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए अपने साथी की बाइक से फरार हो गया। पीड़िता ने एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।