जौनपुर: नर सेवा नारायण सेवाः ज्ञान प्रकाश सिंह | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने 5 सौ जरूरतमंदों को दिया कम्बल
जौनपुर। नर सेवा नारायण सेवा माना जाता है। अपनी आय का कुछ अंश गरीब, असहाय, जरूरतमंद में अवश्य बांटना चाहिये। सक्षम वर्ग को चाहिये कि वह अपनी कमाई का कुछ अंश जरूरतमंदों में अवश्य बांट दें, ताकि समाज में उनकी भी जरूरतें पूरी हो सकें।
उक्त बातें श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रधान ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
जनपद के सिरकोनी ब्लाक अन्तर्गत गोधना (इलिमपुर) में आयोजित उक्त कार्यक्रम में श्री सिंह के अलावा अन्य मंचासीन अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही इस ट्रस्ट द्वारा जनहित के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना किया।
इसके पहले आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री सिंह ने अपने हाथों से 5 सौ जरूरतमंदों को कम्बल देकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भुनेश्वर सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डीआर सिंह, कैलाशनाथ सिंह, वंशलोचन सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय सिंह ने किया।