भदोही। पिता ने घर से निकाला तो रच दिया इतिहास। ऐसी ही एक कहानी है अपने भारत की सावित्रीबाई फुले की। ये ऐसी महिला थीं जिन्होंने भारत में प्रथम महिला विद्यालय पुणे में सन् 1848 में खोला। इनका जन्म 3 जनवरी सन् 1831 में हुआ था। इनके पति ज्योतिबा फुले थे। जिन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाया। सावित्री बाई फुले ही ऐसी महिला रही जिन्होंने पूरे भारत की महिलाओं के लिए शिक्षा का द्वार खोला।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस जिले के ग्रामसभा अच्छवर में उर्मिला सरोज के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर भारतीय भीम गर्जना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

DOWNLOAD APP