लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सपा व बसपा साथ ​मिलकर चुनाव लड़ेगी।
पत्रकार वार्ता में मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर सपा और बसपा 38—38 सीटों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन किए बिना ही अमेठी व रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है। इसके अलावा दो सीटे अन्य पार्टियों को दिया गया है। यह गठबंधन गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर देशहित में ​किया जा रहा है। गठबंधन गुरु—चेले नरेंद्र मोदी व अमित शाह की नींद उड़ा देगा।

बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन करके हमारा कोई फायदा नहीं होगा। बल्कि हमारे वोट कांग्रेस की तरफ ट्रांसफर हो जाते हैं। उन्होंने कहा हकि देश की 125 करोड़ जनता आज भाजपा की वादाखिलाफी से जूझ रही है। किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने उसी दिन गठबंधन का विचार बना लिया था जब भाजपा ने मायावती जी के बारे में अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि अब सपा बसपा के कार्यकर्ता एक दूसरे से मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता आज से यह मान लें कि मायावती जी का सम्मान, मेरा सम्मान है।
#Mayavati_Akhilesh_Press_Confrence_Lucknow #mayawati_akhilesh #bsp_mayawati #sp_akhilesh_yadav

DOWNLOAD APP