जौनपुर: जिला प्रवक्ता राहुल ने किया ध्वजारोहण | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में झण्डा फहराते हुये जित्तू शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कहा कि हमारे देश की आजादी में जिन महान पुरूषों ने कुर्बानी दिया है, हम लोगों को उनके सपनों को साकार करना है।
आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था लेकिन आज की सरकार उस संविधान को खतम करना चाह रहा है। इसके बाद स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे को उन्होंने पुरस्कार दिया। अन्त में कालेज के प्रबंधक बबलू यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनय माली, कन्हैया यादव, आकाश गिरि, निराले गिरि, पिक्कू यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्री त्रिपाठी ने नारायण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल सादीपुर सिरकोनी में झण्डारोहण किया। इसके बाद चन्द्रबली जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।