• चले ईट पत्थर दस वाहन छतिग्रस्त
  • थानाध्यक्ष व पुलिस फोर्स ने बैठकर कराई शादी

जौनपुर। सरायखाया थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ भटानी गांव में आई बारात में नाचने को लेकर दो दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हुए और करीब 10 से अधिक वाहन तोड़ दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू कर रात भर बैठ कर शादी संपन्न कराई।
भकुरा मोड़ भटानी गांव में लङकी पक्ष रामबाबू के यहां गुरुवार की शाम को जमुहाई खोभरिया निवासी सांवले यादव के लड़का पक्ष की ओर से बारात आई हुई थी। करीब रात दस बजे द्वारचार शुरू हुआ। इसी दौरान डीजे पर लोग मस्ती में झूम उठे। लेकिन नाचने और फरमाइशी गाने को लेकर मनबढ युवक आपस में भिड़ गए। देखते देखते उसे घराती-बराती पक्ष लामबंद हो गये। और दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें बरात पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जाते हैं।
घरातियों की ओर से समझा बुझाकर बीच-बचाव कर रहे मनीष यादव समेत कई अन्य लोग घायल हुए। हालांकि घरातिओं का गुस्सा देखकर सभी बराती वहां से भाग जाने में सफल रहे। उनके करीब 10 से अधिक वाहन छूट गए थे। जिसे गुस्साए लोगों ने तोड़ दिया। सूचना पर सरायख्वाजा समेत कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। हालात को काबू में किया।
आरोपी दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष विनोद यादव, चौकी प्रभारी राजनारायण चौरसिया भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने दूल्हे पक्ष को सुरक्षा प्रदान करते हुए रात में बैठकर शादी को संपन्न कराया। उन्हें सुरक्षा मुहैया करा करके शुक्रवार की भोर में विदाई करा दी। घटना से दोनों पक्षों का भारी नुकसान हुआ।




DOWNLOAD APP