जौनपुर। शक्तिपीठ शीतला चौकियां में हो रहे श्रृगांर महोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि शक्ति कपूर रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष अखिलेश सिंह भुआल व दिनेश कुमार सिंह रिक्कू रहे। अतिथियोंं ने सर्वप्रथम मां शीतला चौकियां धाम में मत्था टेका।
इसके बाद आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां शीतला के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। गायक मनोज सोनी कोमल ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। शक्ति कपूर ने अपना डायलाग दर्शकों के बीच में प्रस्तुत किया। राजा बाबू फिल्म के नन्दू सबका बन्दू इस डायलाग पर पूरे पण्डाल में दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।
वहीं चौकियां धाम के एक्टर आषीष माली के साथ शक्ति कपूर ने अपने पसन्दीदा गाने पर तुना तुना तत्ता तुना, आसमा को धरती पर लाने वाला चाहिए, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए आदि गानों पर जमकर डांस किया। आशीष माली को शक्ति कपूर ने कहा कि तुम जवानी के शक्ति कपूर हो। वहीं गायीका वर्षा कश्यप व कुसुम लता ने अपनी आवाज से 'हे शीतला माई सुन ला हमरो पुकार' गाना प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने स्मृति चिन्ह के रूप में मां शीतला की तस्वीर शक्ति कपूर को भेंट ​की। कार्यक्रम अध्यक्ष भुआल सिंह व दिनेश सिंह को आशीष माली ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ा आयोजन है। इसको सफल बनाने में आशीष ने कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम के संयोजक जय प्रकाश सिंह, कौष्तुम्भ सिंह मौर्य, राजेश साहू राजू केराकत, अमर जौहरी, सूरज सेठ, संतोष गुप्ता, पवन मोदनवाल अभिनाश शनि आदि मौजूद रहे। सहयोग के रूप में अमित माली, श्याम लाल माली, मनोज माली, सुजीत मौर्य, आशीष मौर्य, चन्दन माली, सन्ने तिवारी, राधारमण तिवारी, प्रबन्धक अजय पण्डा आदि रहे। आयोजक आशीष माली ने आभार व्यक्त किया।
#Shakti_Kapoor_Jaunpur





DOWNLOAD APP