मयंक तिवारी
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ठांय-ठांय की आवाज निकालने वाले इंस्पेक्टर मनोज कुमार शनिवार को मुठभेड़ के दौरान जख्मी हो गए। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मनोज कुमार को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए। गोलीबारी में सद्दाम नाम का एक बदमाश भी घायल हो गया।
असमोली पुलिस शुक्रवार की सुबह आलियानेकपुर गांव की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान जंगल में बदमाशों का पीछा करने के दौरान मनोज कुमार को कंधे में गोली लग गई। इसके पहले 12 अक्टूबर को इंस्पेक्टर मनोज कुमार की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान बदमाशों से मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मनोज कुमार के पिस्टल से गोली नहीं निकली ​थी। गोली नहीं चलने पर मनोज कुमार ने मुंह से ठांय ठांय की आवाज निकाला। बदमाशों को लगा कि गोली चल रही है और बदमाश भाग गए थे। ठांय ठांय की आवाज के कारण इंस्पेक्टर काफी चर्चा में रहे। उस ठांय-ठांय की आवाज से इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बदमाशों को भगाया था। लेकिन इस बार ठांय ठांय की आवाज बेकार साबित हुई।

DOWNLOAD APP