जौनपुर: दरवाजा तोड़कर नगदी समेत एक लाख के जेवर उठा ले गए चोर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरों में रखा दो सूटकेश लेकर भाग गए। बुधवार की सुबह जब गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी।
गांव निवासी सूर्यबली यादव के घर के लोग अपने अपने कमरो में सोये थे। बीती रात पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखा दो सूटकेश उठा ले गए जिसमें नगदी चार हजार और करीब एक लाख के जेवर, कपड़े एवं कागजात उठा ले गए।