सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत मद से टिकरी गाँव में बनी इण्टरलॉकिंग सड़क का पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मंगलवार को लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग बन जाने से गॉव में आवागमन की सुविधा सुलभ हो गयी है। क्षेत्र प्रमुख समरनाथ यादव ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र पंचायत से आवंटित मद का क्षेत्र के विकास में ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा सके। जिन गांवों में आवागमन की सड़कें आज तक नहीं बन पाई हैं। उन्हें भी बनवाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस समय ब्लॉक पूर्णकालिक बीडीओ विहीन है। इसलिए आवश्यक कार्य सम्पादित होने में कठिनाई हो रही है। इसका समाधान होना आवश्यक है। ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, अरविन्द यादव, अशोक सिंह, अतुल सिंह, संजय सिंह पप्पन, इंद्र कुमार यादव, भोले सिंह आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP