जौनपुर। राष्ट्रीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमण्डल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव से मिला।
पूविवि में कुलपति प्रो. राजाराम यादव को बुकें भेंट करते राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण।
इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने प्रो. यादव को बुकें भेंट करके स्वागत किया। साथ ही उनके द्वारा पूविवि में किये जा रहे कार्यों की सराहना किया। इस मौके पर मोर्चा ने कहा कि प्रो. यादव संत, हृदय, सहजता की प्रतिमूर्ति हैं जो छात्र-छात्राओं के हितचिंतक हैं। सत्य को कहने के लिये किसी शपथ की जरूरत नहीं होती है। सत्य परेशान हो सकता है किन्तु पराजित नहीं।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कृष्ण यादव उर्फ बबलू सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव, शैलेश यादव, राना प्रताप यादव, श्रीकांत यादव, राजकुमार यादव, अरविन्द यादव, विजय यादव, राजन यादव, राकेश यादव, प्रशांत यादव, सचिन यादव, कपिलदेव यादव, सुरेश मौर्या, रविन्द्र कुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे।





DOWNLOAD APP