जौनपुर: सपा-बसपा गठबंधन से विपक्षी दलों के छूटे पसीने: धर्मेन्द्र यादव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- सांसद का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
नानक चंद्र त्रिपाठी
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जिले के एक कार्यक्रम से लखनऊ जाते समय गुरूवार देर शाम मुँगराबादशाहपुर के नगर के जौनपुर रोड पर बदायूँ सांसद धर्मेन्द्र यादव का पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव एवं सपा के वरिष्ठ नेता राहुल यादव की अगुवाई में बाजे गाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि सपा बसपा के गठबंधन से विपक्षी दलों के माथे से पसीने टपकने शुरू हो गये। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। जिसे जनता आज भी भूल नही पाई है। जो आगामी लोकसभा चुनाव में जनता अपना मत गठबंधन को देकर विरोधियों को मुँह तोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, लाल चन्द यादव, प्रवीण सरोज, शैलेंद्र, ओमप्रकाश टैगोर, परवेज लम्बू, प्रधान राजू पटेल, पीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।