• आनन्द निषाद बनाये गये भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

  जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के जनसम्पर्क कार्यालय पर बैठक किया जिसकी अध्यक्षता काशी प्रान्त के क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया।
श्री जायसवाल ने जिला कार्यकारिणी व मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री की बैठक लिया जहां उन्होंने सभी को कार्य व संगठन के कार्यक्रमों को बताया। साथ ही कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः केन्द्र में सरकार बनवायें।
जौनपुर में राज्यमंत्री के जनसम्पर्क कार्यालय पर आयोजित बैठक
को सम्बोधित करते क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल।
इसी क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश व क्षेत्रीय संगठन के निर्णय पर जिला महामंत्री आनन्द निषाद को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही नगर मण्डल अध्यक्ष आलोक वैश्य हैं। इसकी पुष्टि करते हुये श्री जायसवाल ने चली आ रही अटकलों को समाप्त कर दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष अजीत सोनी, अरूण मौर्य, मंत्री मनोज पाल, अशोक मौर्य, मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, श्रीमती सारिका सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नन्द लाल पटेल, तर्क विश्वकर्मा, इं. विजय गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक बिन्द ने किया। अन्त में कार्यवाहक अध्यक्ष/जिला महामंत्री आनन्द निषाद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



DOWNLOAD APP