जौनपुर: रामदुलार इण्टर कालेज के प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- रामयश यादव अध्यक्ष व डा. कमला प्रसाद यादव प्रबन्धक चुने गये
जौनपुर। रामदुलार इण्टर कालेज अहमदपुर-जफराबाद के प्रबन्ध समिति का चुनाव विद्यालय प्रांगण में चुनाव अधिकारी डा. ओम प्रकाश गुप्ता की देख-रेख एवं डा. केपी यादव के प्रबन्धकत्व में सम्पन्न हुआ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुये चुनाव में अध्यक्ष- रामयश यादव, उपाध्यक्ष- रामदुलार यादव, प्रबन्धक- डा. कमला प्रसाद यादव, उप प्रबन्धक- शीतला प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष- रामदवर यादव चुने गये। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य राजमणि यादव, मोती लाल यादव, जयमूर्ति यादव, विनोद यादव, राजेन्द्र नाथ यादव, जितेन्द्र यादव, राकेश यादव निर्वाचित हुये।
साधारण सभा के सदस्य आशा सिंह, संगीता यादव, सरोज यादव, रमाशंकर राम, डा. वीके यादव, शीतला प्रसाद यादव के नाम की घोषणा व प्रधानाचार्य विवेकानन्द यादव एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी डा. गुप्ता द्वारा किया गया।