जौनपुर: प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर शशिभूषण राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन्हें यह सम्मान जनपद में घटित गंभीर प्रकृति की घटनाओं को अनावरित करने, कानून एवं विधि व्यवस्था स्थापित करने एवं अपराध नियंत्रण की कार्रवाई में निरंतर निष्ठा, लगन एवं समर्पण से कार्य करने के लिए मिला। एसपी दिनेश पाल सिंह ने श्री राय के अमूल्य योगदान से जनपद में कानून एवं विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अपराधों के अनावरण की स्थिति सुदृढ़ बनाने के योगदान को देखते हुए इस प्रशस्ति पत्र के योग्य समझा।
इसके पूर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम ध्वजारोहण कर राज्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय कार्यों के लिए मेडल, चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।