• कैंसर जागरूकता अभियान से जुड़कर गौरवान्वित हूंः ज्ञान प्रकाश सिंह
  • महिला समिति की पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

  जौनपुर। सामाजिक संस्था जन गण मन द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान का शुभारम्भ रविवार को नगर पालिका मैदान से मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू व ज्ञान प्रकाश सिंह समेत अन्य अतिथियों ने किया। साथ ही महिला समिति की पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अतिथियों ने गरीब बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने शांति का प्रतीक कबूतर को आसमान में उड़ाकर किया।
महिला समिति के अध्यक्ष के तौर पर देवेन्द्र कौर व महासचिव विजय लक्ष्मी यादव सहित अन्य महिलाओं को शपथ दिलाया गया। बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि संस्था विगत 13 वर्षों से समाज की मुख्य धारा से जुड़कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। आज गरीबों को कम्बल वितरण करने के साथ कैंसर जागरूकता अभियान की शुरूआत की जो काबिले तारीफ है। जिले को कैंसर मुक्त करने का वीणा हम सभी के कंधों पर है।

विशिष्ट अतिथि उद्योगपति विजय सिंह ने कहा कि यह संस्था जिस तरह से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का बीणा उठाया है हम सब उनके साथ हैं। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि इस संस्था से जुड़कर मुझे भी समाज की सेवा करने का जो मौका मिला है उसे मैं भूला नहीं सकता। कैंसर जागरूकता अभियान से जुड़कर गौरवान्वित हूं। इसके पूर्व संस्था अध्यक्ष असलम शेरखान, महासचिव संजीव यादव, संयोजक संजय अस्थाना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान डा. वीएस उपाध्याय व डा. कमर अब्बास ने कैंसर जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शाहीद मंसूरी, संजय जाडवानी, दानिश बख्शी, विशाल खत्री, सरदार मनमोहन सिंह, लाडले जैदी, नवीन सिंह बसगोती, अरशद कुरैशी, पवन मोदनवाल, समीर असलम, शकील मुमताज, दिलीप विश्वकर्मा, रत्ना सेठी, रूबी साहू, तसलीम जैदी, संस्थापक अध्यक्ष सोना बैंकर, सरला महेश्वरी, डा. तसनीम फातमा, सारिका सोनी, शमा फातमा, ज्योति सिंह, कुमारी शालू सिंह, पूनम श्रीवास्तव, ताबिश अख्तर, शमशेर कुरैशी आदि मौजूद रहे। आभार अध्यक्ष असलम शेर खान ने व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP