जौनपुर। मछलीशहर के बारीगांव में समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मछलीशहर विधानसभा के पदाधिकारियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की अपील की गई।
बैठक की अध्यछता कर रहे जिलाध्यक्ष ईश्वर लाल यादव ने कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को सत्यापित किया जा रहा है। पार्टी मजबूत होने के लिए पार्टी की नीतियां गांव, किसान, मजदूरों तक पहुंचानी जरुरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार के नाकामियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाय। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबन्धन के प्रत्याशी का बिना भेदभाव के जीताएं।
मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष कान्ति लाल यादव ने कहा कि संगठन के लोग बिना भेदभाव के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने के लिए तत्पर रहे और किसी के बहकावे में न आएं।
बैठक को होशिला पाल, लाल बहादुर यादव, यशवन्त राम, महेन्द्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन चन्द्रशेखर यादव ने किया। आभार मछलीशहर विधान सभा अध्यक्ष कांति लाल यादव ने व्यक्त किया। इस मौके रामबहादुर पाल, रामआसरे यादव, जयनारायण पाल, ताड़कनाथ यादव, कृपाशंकर यादव, फैयाज अहमद, अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP