• माता आनन्दमयी नेत्र चिकित्सालय में मनायी गयी चौथी पुण्यतिथि
  • नेत्र शिविर से सैकड़ों लाभान्वित, जरूरतमंदों को दिया गया कम्बल

जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक रहे डा. काशीनाथ उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि रविवार को माता आनन्दमयी नेत्र चिकित्सालय इंग्लिश क्लब में मनायी गयी। इस दौरान नेत्र शिविर लगा जहां 25 गरीबों के आंखों का निःशुल्क आपरेशन व 270 लोगों का नेत्र परीक्षण करके निःशुल्क दवा भी दी गयी। साथ ही सैकड़ों गरीबों में भी कम्बल वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि डा. उपाध्याय चिकित्सा के साथ समाजसेवा में भी आगे रहे। वे अहंकार से काफी दूर थे। आज की नयी पीढ़ी को उनके ऊर्जा व जोश से प्रेरणा लेनी चाहिये। उनके पिता पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण उपाध्याय से हमारे दादा पूर्व मुख्यमंत्री व रेलमंत्री कमलापति त्रिपाठी से काफी अच्छे सम्बन्ध रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय ने कहा कि डा. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ऐसे आयोजन करना बहुत ही अच्छा है।

इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने डा. उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात् उनके भाई त्रिभुवन नाथ उपाध्याय व डा. राकेश उपाध्याय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय, चंदौली युवा कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम पाठक, चंदौली कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजीत पाठक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. देवेश उपाध्याय, शिवेन्द्र सिंह, डा. मधुकर तिवारी, डा. अरुण मिश्र, डा. आरपी यादव, डा. राजेश त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, दयासागर राय, देवानन्द मिश्रा, विजयशंकर उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में पुत्रगण विकेश उपाध्याय व विवेक उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP