• पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा फल

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव के 71वें जन्मदिन पर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी यादव के नेतृत्व में शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के पुरुष व महिला वार्ड में मरीजों को फल वितरित किया गया।
इस मौके पर आरबी यादव ने कहा कि पूर्वांचल के मिनी मुलायम के नाम से प्रख्यात जिले के कद्दावर नेता समाजवादियों में शुमार पूर्व कैनिबेट मंत्री पारसनाथ यादव पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। वे सात बार विधायक, दो बार सांसद व तीन बार मंत्री प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। उनके प्रयास से जनपद को सद्भावना पुल, राजकीय मेडिकल कालेज आदि का सौगात मिला।

उन्होंने कहा कि पारसनाथ यादव सूबे की सियासत में समाजवादी विचारधारा के अमिट हस्ताक्षर हैं। आज भी समाजवादी आंदोलन के भविष्य नौजवानों से लेकर वयोवृद्ध जन भी उनके पराक्रम व साहस का लोहा मानते हैं। पारसनाथ सदैव छोटे बड़े सभी वर्गों, सम्प्रदायों का सम्मान करते हैं। जनमानस में मजबूत पकड़ से राजनीति की बदली हुई विषम से विषम परिस्थितियों मे भी उन्होंने समाजवाद का झंडा लहराया है।
श्री यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के मरीजों को फल वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र वेद प्रकाश यादव, सछास जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, छात्रनेता रामबचन यादव, पंकज यादव, संजय सोनकर, कुंदन यादव, ओपी यादव, सोनू रजक, छात्र नेता पवन कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP