जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह हत्याकांड में नौ आरोपियों में से पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया।

थानाध्यक्ष रुद्रभान पाण्डेय ने बताय कि बृजेश सिंह हत्याकांड में आरोपितों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर नौ आरोपियों में से चार आरोपियों रवींद्र शर्मा (नन्हू) को बीरीबारी से, केदार सिंह व सोनी सिंह को चंदवक बस स्टैंड से तथा लाल बहादुर सिंह को क्षेत्र के मड़ार गांव के मोड़ पर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। शेष पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।




DOWNLOAD APP