मयंक तिवारी
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बेखौफ बदमाश आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताबड़तोड़ वारदातों से जौनपुर सहम गया है। गुरूवार को जिले के शाहगंज के इमरानगंज बाजार में वेस्टर्न यूनियन संचालक से असलहे के बल पर साढ़े सात लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। ​संचालक शाहगंज पीएनबी से रुपये निकालकर खेतासराय की तरफ जा रहे थे।
उधर बुधवार की रात में पूर्व प्रधान ब्रजेश सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के पूर्व प्रधान को बाइक सवार 6 बदमाश आए और पूर्व को गोली मारकर फरार हो गए। वहीं बदलापुर थाना क्षेत्र में भी बदमाशों के आतंक से व्यापारी डरे हुए हैं। बदलापुर के एक व्यापारी बदमाशों की पिटाई से घायल हो गया था।

उधर लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित टीबी अस्पताल परिसर में तीन दिन से धरने पर बैठी महिलाओं पर बुधवार को अराजकतत्वों ने अचानक हमला बोलकर लाठी डंडा से पिटाई कर दी। महिलाओं का आरोप था कि सीएमओ के लिपिक ने धरना महिलाओं को गुंडों से पिटवाया। ठंड के मौसम में लाठी पीठ पर पड़ते ही महिलाएं कराह उठीं। जिसका ​वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धरना पर बैठे कर्मचारियों पर बड़े बाबूओं ने हमला किया। जिसमें आधा दर्जन महिलाएं पिटाई के दौरान घायल हो गई थी। महिलाओं ने जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया था।
जिले में आए दिन बड़ी वारदात हो रही है। जिससे जिले के लोग सहम गए हैं। एसपी दिनेश पाल सिंह जिले को नहीं संभाल पा रहे हैं। हाल ही में दिनेश पाल सिंह का डीआईजी के पद पर प्रमोशन हुआ है। लोगों का कहना है कि एसपी दिनेश पाल सिंह प्रमोशन के बाद सिर्फ जश्न मना रहे हैं। उधर जिले में आए दिन बदमाश एक से बढ़कर एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।





DOWNLOAD APP