जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के सामने स्थित मोबाइल के दूकानदार को गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने चाकू से वारकर घायल कर दिया।
बदलापुर कस्बा निवासी अशोक तिवारी की  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के सामने मोबाइल फोन की दूकान है। दूकान के पिछले हिस्से में ही उनका आवास है। शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे अशोक तिवारी दूकान पर थे तभी दो लोग दूकान पर पहुंचे और मोबाइल में रिचार्ज के लिए विवाद कर लिया।
कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दिया जिससे अशोक तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अशोक तिवारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी संगीता को भी बदमाशों ने पीट दिया। स्थानीय लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
संगीता की तहरीर पर थाना बदलापुर पुलिस ने रवि शुक्ला, अर्पित शुक्ला के खिलाफ  प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।





DOWNLOAD APP