जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह (दुम्मा) गांव के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह (45) की बुधवार रात गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत नौ औरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के चाचा पूर्व प्रधान स्वामीनाथ सिंह की तहरीर पर की है। उधर शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
भूलनडीह के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की बुधवार की रात गांव की मुस्लिम बस्ती के पास उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने चाचा के साथ किसी ब्रह्मभोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व प्रधान स्वामीनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपने भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश सिंह के सात ब्रह्मभोज में शामिल होकर एक साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव में मुस्लिम बस्ती के पास पहुंचे थे तभी बदमाशों ने बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया और बृजेश सिंह पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भूलनडीह गांव की प्रधान सोनी सिंह पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम सिंह व उनके ससुर केदारनाथ सिंह, इसी गांव के उमाशंकर सिंह उर्फ डीआई, लाल बहादुर सिंह उर्फ पिंकू, राजेश सिंह उर्फ जोखन, लोहराखोर निवासी रवींद्र शर्मा उर्फ नन्हू, विनय शर्र्मा, जरासी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मिंटू, वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी सोनू सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर एक काले रंग की स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।





DOWNLOAD APP