जौनपुर। अपराध नियंत्रण पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए साइबर सेल के प्रभारी शशि चौधरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक केराकत अनिल सिंह को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शनिवार को वाराणसी में एडीजी जोन पीवी रामा शास्त्री के हाथों इन्हें यह सम्मान मिला।
माह नवंबर से लेकर जनवरी तक अपराध नियंत्रण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस इंस्पेक्टरों का नाम और उनके कार्य का विवरण उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था। जहां पुलिस महानिदेशक की ओर से इंस्पेक्टर अनिल सिंह व शशि चौधरी के नाम का चयन किया गया। पिछले वर्ष इन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया था।




DOWNLOAD APP