जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मवई गांव में विवाहिता अंजुम की हत्या के दर्ज मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को खेतासराय पुलिस ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान महिला पुलिस की मदद से दो आरोपी ननदों को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस मामले में पति इमरान और सास रेहाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोप है कि खेतासराय थाना क्षेत्र के मवंई गांव निवासी 20 वर्षीय अंजुम पत्नी इमरान को ससुराल पक्ष के लोगों ने संदिग्ध हालत में जला दिया था। 29 मई 2018 को विवाहिता ने ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा 498 ए, 304, 3/ 4 डीपीएक्ट के तहत पति इमरान, सास रेहाना व ननद मल्लिका और साबिरा पुत्री इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घटना में आरोपित पति इमरान व सास रेहाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान न्यायाल भेज दिया है। मृतका की ननद मल्लिका व साबिरा की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक राजपति यादव, इन्द्रजीत यादव व महिला कांस्टेबिल पूनम की मदद से पुलिस ने बुधवार को मवंई गांव में छापेमारी करके दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।




DOWNLOAD APP