मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पति निक और परिवार वालों के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। जहां उन्होंने न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया। न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
जिसमें निक और प्रियंका सरेआम लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक लॉस एंजेलिस में दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। यह रिसेप्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में आयोजित किया जाएगा।

DOWNLOAD APP