जौनपुर में मुंबई क्राइम ब्रांच टीम का छापा, जानें क्या है मामला | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने सरपतहां पुलिस के सहयोग से बुधवार को क्षेत्र के सवायन (चौहान का पूरा) गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई।
पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी मंगल चौहान पुत्र मुन्ना रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता था। कुछ दिन पहले वहां से करीब 10 लाख की चोरी करके वह घर भाग आया। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद मुम्बई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सवायन गांव पहुंची। जहां छापामारी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में स्थानीय थाने पर आवश्यक कार्रवाई करने बाद पुलिस टीम उसे मुंबई लेकर चली गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।