सिकरारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के जनेवरा गांव में शनिवार की रात  में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया है। घरों में रखा नकदी रकम समेत लाखो  के कीमती जेवरात व सामान चोर उठा ले गए। घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुली तो महिलाओं को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के जनेवरा गांव निवासी नरेंद्र सिंह के परिजन खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। सुबह महिलाओं की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का ताला टूटा हुआ था। परिजनों के अनुसार दो किलो चाँदी का एक हार, 86 हजार नकदी चोरी हुई है। इसके अलावा दीपक सिंह के घर में रखा एक सोने का चेन, एक अंगूठी और 76 हजार रुपये नकदी समेट ले गए। गांव के राम लखन सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया एक सोने की चैन व एक अंगूठी सहित 20 हजार और कीमती सामान चुरा ले गए।
इसके अलावा गांव के श्री नाथ उपाध्याय के घर में रखा एक पीतल का हंडा एक सिलेंडर सहित  कपड़ा और बर्तन चोर उठा ले गए। सभी का घर एक ही पास हैं। और घर से ही 500 मीटर दूर बगीचे में उक्त समान बिखरा हुआ था भुक्तभोगियों की माने तो चोर घर में पीछे के रास्ते दाखिल हुए थे। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया तहरीर मिली है। लेकिन यह चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




DOWNLOAD APP