जौनपुर। आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी किशोरी ने जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुुरुवार को एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
एसपी सिटी को दिए  गए प्रार्थना पत्र में किशोरी ने कहा है कि 24 दिसंबर को वह जफराबाद  क्षेत्र में स्थित अपनी बहन के घर जा रही थी। सिपाह पड़ाव पर बस से उतरी तो बहन के पड़ोस के दो युवक मिल गए। उसका बहन के घर आना जाना था जिससे दोनों सो उसकी जान पहचान थी।

दोनों ने झांसे में लेकर बहन के घर पहुंचाने का भरोसा देकर उसे गाड़ी में बैठा लिए। धमकी देकर उसे मुबई लेकर चले गए। जहां एक कमरे में रखकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों उसे किसी कोठे पर बेचने की बात कर रहे थे। उनकी बातों को उसने सुन लिया। मौका पाकर वह भाग निकली।
कुर्ला स्टेशन पहुंचकर उसने घटना की जानकारी अपनी मां को फोन पर दिया। मां ने इसकी जानकारी मुंबई में रह रही मौसी को दी। मौसी के घर के लोग पहुंचे और उसे घर लेकर आए। थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।





DOWNLOAD APP