सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा समोधपुर द्वारा जन कल्याण कार्यक्रम के तहत गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया।
समूह शाखा के मंत्री कृष्ण गोपाल ने सर्वप्रथम परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी व परम पूज्यपाद गुरुपद संभवराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके विधिवत पूजन व आरती किया। इसके बाद असहाय व गरीब 50 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया।
कम्बल वितरण प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार पाण्डेय, समूह शाखा मन्त्री तथा जांचकर्ता जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया। जय माँ सर्वेश्वरी के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, रवीन्द्र उपाध्याय, गंगा प्रसाद सिंह, बिन्द प्रताप सिंह, वसुधापति तिवारी, जय प्रकाश सिंह, मुरलीधर सिंह आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP