जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह और मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित जेल भरो आन्दोलन के संबंध में जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर 21 जनवरी से 5 फरवरी के बीच विभिन्न चरणों मे दिनांक 21, 24, 28, 31 जनवरी और 5 फरवरी को जनपद के शिक्षक और कर्मचारी जिला मुख्यालय से जेल भरो आन्दोलन पखवाड़ा के तहत अपनी गिरफ़्तारी देंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, उमेश यादव, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, सन्तोष सिंह बघेल, सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP