जौनपुर। इनरव्हील क्लब जौनपुर की महिलाओं ने सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 50 से अधिक गरीबों व जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया। क्लब की महिलाओं ने समाज के गरीब लोगों तक पहुँचकर उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही उनकी मदद की।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता सिंह की सोच सेे सभी सदस्य तन मन धन से बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। क्लब अध्यक्ष सुनीता सिंह चंद्रेज सिंह चिड्रेन एकेडमी की प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी को इस अवसर पर साधु वाद देती हूँ। आप सभी ने मानवता की सेवा और क्लब को आगे ले जाने पर मेरा साथ दिया।
इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष नीलम सिंह, डाॅ. रंजीता सिंह, डाॅ. माधुरी सिंह, सरोज सिंह, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका आरती मैडम आदि उपस्थित रहीं। सचिव सुनीता अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP