जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय से घर लौट रही किशोरी के साथ चार युवको ने छेडख़ानी की। किशोरी की माँ की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी बुधवार की शाम विद्यालय से घर लौट रही थी। अभी वह विद्यालय से दो सौ मीटर आगे पहुंची थी तभी चार मनचलों ने छात्रा के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर मनबढ़ उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह भागकर किशोरी घर पहुंची।
किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। देर शाम को किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रदुम, शिवकुमार समेत चार के खिलाफ दलित उत्पीडऩ, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





DOWNLOAD APP