जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मल्हनी विधानसभा की मासिक बैठक आजाद हिन्द इंटर कालेज बाबुपुर में आयोजित की गई। जिसमें मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि नव वर्ष की असली बधाई लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाकर देनी होगी। क्योंकि हम समाजवादियों के लिए 2017 खराब रहा 2018 खट्टा मिठा रहा क्योंकि 2018 में अन्य राज्यों में समाजवादी पार्टी का विस्तार हुआ लेकिन असली लड़ाई 2019 है। जिसमें हम सभी को अभी से लग जाने की जरुरत है।

उन्होंने 7 जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास एवं विजन यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा को 10 भांगों मे बांटकर लगभग सभी गांव तक समाजवादी विकास की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की समीक्षा भी किया।
बैठक को सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश पर खतरा आने पर सैनिकों की छुट्टियां रद् कर दिया जाता है। उसी प्रकार से आज देश के लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। आप सभी अपनी छुट्टी लोकसभा चुनाव तक रद्द समझिये और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेत्रुत्व के निर्देश पर चलने वाली विकास यात्रा को सफल बनाए। बैठक को उपाध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा, विनय यादव, आरबी यादव ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर धर्मराज, दिवाकर यादव, संघर्ष यादव, लालता, निजामुद्दीन, दिलीप सरोज, वेद आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव रामयश यादव व अध्यक्षता रामधारी पाल ने किया।





DOWNLOAD APP