• हरिद्वार में आयोजित तृतीय कार्यकारिणी बैठक में उमड़ा जनसैलाब
  • महिला व युवा सम्मेलन आयोजित, तमाम स्वजातीय किये गये सम्मानित
  • सांसद, महापौर, पुरूष व महिला शाखा के पदाधिकारियों ने एकजुटता का किया आह्वान

हरिद्वार। सामाजिक स्तर पर जायसवाल समाज का उत्थान जरूरी है। जायसवाल समाज गरीबों के उत्थान के लिये महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से समाज में व्याप्त समस्याओं का समाधान होता है। गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम से इस समाज के उद्देश्य की सफलता निश्चित है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की आयोजित तृतीय कार्यकारिणी बैठक को उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि महासभा प्रशंसनीय कार्य कर रही है। समाज में महासभा लगातार सेवाभाव से कार्य करती रही है। बैठक के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलकर जान-पहचान का अवसर प्राप्त होता है। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद आयोजन समिति ने उन्हें अंगवस्त्रम् भेंट किया। इस दौरान उन्होंने ‘हमारा संकल्प समाज का उत्थान एवं हित संरक्षण’ नामक समाज की पुस्तक विमोचन भी किया।
जनपद के अवधूत मण्डल आश्रम के विशाल सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन महिला एवं सम्मेलन हुआ जिसकी मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल व विशिष्ट अतिथि माया सुवालका राष्ट्रीय महिला महामंत्री रहीं तथा अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रीता जायसवाल एवं वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल एडवोकेट ने किया। इसी क्रम में आयोजित सम्मान समारोह में तमाम स्वजातीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अन्य अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप भाई जायसवाल बड़ौदा, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक जायसवाल इन्दौर सहित अनेक वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ प्रदेश के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन महासभा की तृतीय कार्यकारिणी बैठक हुई जिसकी मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य रहीं। महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी संतोषानन्द देव जी महाराज की सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बिहार के सांसद डा. संजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया सहित अन्य रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल व संचालन प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल व प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर जायसवाल समाज के पुरोधा अजय जायसवाल वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष/वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ ने कहा कि भावी पीढ़ी को समाज के आपसी सद्भाव एवं परम्परा के बारे में जानकारी देने के साथ ऐसे आयोजन की निरन्तर पर बल देना चाहिये। वहीं उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के प्रभारी अटल गुप्ता ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से आह्वान किया कि सभी लोग एक माले के धागे में बंध जायं तभी हमारा हक व अधिकार मिल पायेगा।
सांसद डा. जायसवाल ने कहा कि राज्यपाल ने जायसवाल समाज में समय देकर समाज का गौरव बढ़ाया है। वहीं महापौर श्री वालिया ने कहा कि आज का दिन हमारे वालिया, कर्णवाल, जायसवाल, शिवहरे समाज के लिये गौरव का दिन है।
महिला शाखा की राष्ट्रीय महामंत्री माया सुवालका ने कहा कि हम सबको समाज की धरोहर को आगे बढ़ाने का दायित्व निभाना है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में संगठन का विस्तार करना है। इसके अलावा तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये समाज के उत्थान पर बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शिवहरे आगरा, कपिल जायसवाल कानपुर, शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, राखी जायसवाल, रश्मि जायसवाल, नीतू जायसवाल, मधुबाला महिला उपाध्यक्ष बिहार वैश्य समाज, पंकज कर्णवाल, पवन जायसवाल, रमेश जायसवाल गाजीपुर, राजकुमार जायसवाल, राजीव जायसवाल लखनऊ, रागिनी जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, दीपक जायसवाल सभासद, राकेश जायसवाल, विदिशा जायसवाल, कार्तिक कर्णवाल, सतीश जायसवाल पीलीभीत, अनुश्री जायसवाल लखीमपुर, सौरभ जायवाल, टीएन खुबेले रायबरेली, जगदीश चौधरी बोकारो, बद्री भगत रांची, अखिलेश जायसवाल पटना, विजय जायसवाल कलकत्ता, कृष्णकांत जायसवाल, कृष्ण लाल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश जायसवाल मुम्बई, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवा राजीव शाह दमोह मध्य प्रदेश, कर्नल राजेश जायसवाल, नवीन प्रकाश सिंह जायसवाल, राजेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, समीर जायसवाल, गिरजाशंकर जायसवाल, रेनू जायसवाल, रमा जायसवाल, अनीता जायसवाल प्रदेश महामंत्री, मनोज जायसवाल, अजय कुमार, सुनील जायसवाल, विनोद जायसवाल, सीताराम जायसवाल, शिव कुमार जायवाल सहित हजारों, महिला, पुरूष, युवा, बच्चे, बुजुर्ग स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
इस मौके पर आये लोगों का स्वागत उत्तर प्रदेश/महाराष्ट्र के प्रभारी अटल गुप्ता ने किया तो वहीं समस्त आगंतुकों का स्वागत जायसवाल समाज के पुरोधा एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल ने किया।

DOWNLOAD APP