• सावित्री बाई फुले की जयंती पर समारोह आयोजित

  जौनपुर। नगर के चाचकपुर मोहल्ला में महिला सहायता समूह द्वारा सावित्री बाई फुले जयन्ती पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि सावित्री बाई फुले को प्रथम महिला शिक्षिका प्रथम शिक्षाविद् और महिलाओं की मुक्तिदाता कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वह कवित्री, अध्यापिका व समाजसेविका थीं।
सावित्री बाई फूले बाधाओं के बावजूद स्त्रियों को शिक्षा दिलाने के अपने संघर्ष में बिना धैर्य खोए आत्मविश्वास के साथ हमेशा डटी रहीं। सावित्री बाई का 9 साल की अल्प आयु में विवाह हो गया था। उस समय उनकी कोई स्कूली शिक्षा नहीं हुई थी लेकिन उसके बाद भी तमाम यातनाओं के बावजूद वे अपनी शिक्षा पूरी की।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को आज संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की केंद्र व प्रदेश सरकार पिछड़ों व दलितों को सांप छछूंदर कह रही है। आने वाले समय में हम लोगों को एकजुट होकर इस झूठी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। तभी जाकर पिछड़े दलित समाज का विकास संभव हो पाएगा। इसके बाद श्री यादव ने गरीबों कंबल वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या, रामबाबू मौर्य, हृदय मौर्या, बहादुर यादव, नेपाली यादव, अलमाश, कृष्ण कुमार यादव, समर बहादुर यादव, राकेश यादव, कन्हैया यादव, योगेश मौर्या, गंगाराम मौर्या, महेश साहू, कैलाश नाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP