दीनशाहगौरा, रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात अचानक मौसम बदलने से बुधवार की सुबह गरज तड़प के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष गदागंज मौके पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की सुबह मौसम बदलने से हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। तभी मटियारा मजरे बांसी परान निवासी अवध बिहारी उम्र लगभग 58 वर्ष अपने खेतों की तरफ फसल को देखने जा रहे थे। अचानक गरज तड़प के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना तहसील प्रशासन एवं थानाध्यक्ष गदागंज को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी डलमऊ जीतलाल सैनी ने घटना की जानकारी ली एवं दैवी आपदा राहत कोष से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। गदागंज थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




DOWNLOAD APP