पिंडरा, वाराणसी। फूलपुर, गजोखर स्थित संत नारायण बाबा पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल गायिका विदुषी को मुख्य अतिथि मनोज मद्वेसिया ने सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदुषी वर्मा ने अपने देश भक्ति गीतों से उपस्थित्त छात्र-छात्राओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रबंधक श्रीप्रकाश मिश्रा ने विदुषी के गायन प्रतिभा को सराहा व उज्जवल भविष्य की कामना किया।
मुख्य अतिथि मनोज मद्वेसिया व प्रबंधक श्रीप्रकाश मिश्रा ने विदुषी को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधनाचार्य जियाराम, रविकांत राजभर, अमरनाथ वर्मा, पारसनाथ, सुशील मिश्रा, दीपक मिश्रा, बृजेश पटेल, सतीश मिश्रा, विनय वर्मा, मीना देवी, सीता देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन हेमन्त मिश्रा राजू ने किया।




DOWNLOAD APP