जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बांधगांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे जलकर मौत हो गई। विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
उक्त गांव निवासिनी उमा देवी (22) पत्नी चन्द्रभान किसी बात को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली। आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय शाहगंज ले गये। हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
लड़की के पिता रामबहादुर द्वारा इसकी सूचना सरपतहां प्रभारी को दी गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में लड़की के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मृतका का विवाह दो साल पहले हुआ था और वह एक बच्चे की माँ थी।
उधर मामले में मृतका के पति चन्द्रभान का कहना है कि मामूली पारिवारिक विवाद से उमा ने खुद आग लगाई है। इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी नरेन्द्र प्रसाद का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।