शाहगंज, जौनपुर। खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के बांसगांव गांव निवासी चंद्रभान की पत्नी उमा देवी (26) मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई।
उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।




DOWNLOAD APP